प्रदेश भर में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ दस लाख सदस्य बनाएगा।
रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रकोष्ठ की बैठक में निर्धारित 10 लाख के लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।
प्रकोष्ठ के संयोजक वाल्मीकि त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 संगठनात्मक जिलों में प्रवासी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
ये 8 से 10 दिसंबर तक जिलों में प्रवास करेंगे।