भाजपा में सांगठनिक बदलाव किया गया है। अब राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का केंद्र लखनऊ के बजाय भोपाल होगा। साथ ही उनका कार्यक्षेत्र भी बदला गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पत्र के मुताबिक, शिवप्रकाश अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और चुनावी नजरिये से सबसे महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल में सांगठनिक काम देखेंगे। अभी तक वह उत्तर प्रदेश का काम देखते थे पर, उनके लिए निर्धारित नए कार्यक्षेत्र में उत्तर प्रदेश का नाम नहीं है।