फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा ने निकाला महिला आक्रोश मशाल मार्च

विज्ञापन
भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा की लखनऊ महानगर एवं जिला इकाई ने शनिवार को राजधानी में महिला आक्रोश मशाल मार्च निकाला। लोकभवन से अटल चौक तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके जरिये भाजपा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और महापौर सुषमा खर्कवाल ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। पंकज चौधरी ने कहा कि जो दल वर्षों तक सत्ता में रहे उन्होंने कभी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च

भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च

भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च

भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च

भाजपा की ओर से निकाला गया महिला आक्रोश मशाल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें