फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Mission 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए हर घर नल योजना को ट्रंप कार्ड बनाने की तैयारी, महिलाओं को साधने की जुगत

Wed, 10 Aug 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ

सार

BJP Mission 2022 : वर्ष 2016 में ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। यह योजना एनडीए 2.0 सरकार के लिए अहम साबित हुई। इसी तर्ज पर योगी सरकार ने ‘हर घर नल योजना’ योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है, जिससे इसका लाभ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल सके।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘हर घर नल योजना’ को ट्रंप कार्ड बनाने की तैयारी में केंद्र और यूपी सरकार जुट गई हैं। उज्ज्वला योजना की तरह ही महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इसमें पानी के सैंपल की जांच का काम खास तौर पर महिलाओं को दिया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। यह योजना एनडीए 2.0 सरकार के लिए अहम साबित हुई। इसी तर्ज पर योगी सरकार ने ‘हर घर नल योजना’ योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है, जिससे इसका लाभ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों को भी रोजाना प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

ग्रामीण इलाकों की डेढ़ करोड़ लोगों को होगा लाभ 
जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के तहत बुंदेलखंड व विंध्य समेत प्रदेश के 43,909 गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना का काम तेज कर दिया है। अब तक 40,86,991 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) दिए जा चुके हैं। इस योजना से ग्रामीण इलाकों के 1,53,87,180 लोगों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


योजना से हर घर की महिलाओं को मिल रहा रोजगार
जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार योजना में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लगभग हर घर की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। यूपी में चार अगस्त तक 1.85 लाख महिलाओं ने पानी जांचने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। इनके अतिरिक्त 4.57 लाख महिलाओं को अभी यह प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना में प्रति सैंपल जांच करने पर 20 रुपये दिए जाते हैं। वहीं योजना से यूपी में प्रत्यक्ष रूप से 7,56,522 रोजगार सृजन किया जा रहा है। इसके तहत प्लंबर, फिटर, ऑपरेटर, केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड संविदा के आधार पर रखे जाएंगे। इससे पहले सभी को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पानी के सैंपल जांचने में यूपी देश में नंबर वन 
यूपी के 20,756 गांवों में महिलाओं ने एफटीके किट से पानी के 11,97,890 सैंपल जांच चुकी हैं। इनमें से 69,279 सैंपल दूषित पाए गए हैं। जलशक्ति मंत्रालय के मुताबिक यूपी ने पानी सैंपल की जांच में देश के तमाम राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के 17,823 गांवों में महिलाएं पानी के 11,60,940 सैंपलों की जांच कर देश में दूसरे स्थान पर है। इसी तरह केरल तीसरे, उड़ीसा चौथे और मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर है।  

‘हर घर नल योजना’ योजना प्रदेश के लिए बेहद अहम है। इसमें खासतौर पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। 
-स्वतंत्रदेव सिंह, जल शक्ति मंत्री, यूपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें