भाजपा महिला मोर्चा ने बढ़ाया महिलाओं का मान
लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन सरोजनी नगर के भाजपा विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय पर किया गया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं नेहा सिंह, रश्मि त्रिपाठी, मोना गुप्ता, प्राची, रेनू श्रीवास्तव, रेनू सिंह, भावना चतुर्वेदी, निर्मला गुप्ता, संगीता पांडेय, डॉ. रितु सिंह तथा कृष्णा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अतिथि अर्चना मिश्रा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष कल्पना तिवारी, महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, पूजा मिश्रा समेत अन्य महिलाएं शामिल हुईं।