सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देते भाजपा नेता नीरज सिंह।
लखनऊ। भाजपा महानगर इकाई की ओर से वार्ड चलो अभियान की मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड से शुरुआत की। क्षेत्रवासियों के बीच केंद्र एवं राज्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और संवाद किया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने निशातगंज काॅल्विन कॉलेज वार्ड में राज्य सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के पत्रक वितरित कर लाभार्थियों से संपर्क किया।