लखनऊ। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षामंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजनाथ सिंह से नगर निगम में पार्षद दल उपनेता सहित अन्य पदों पर पार्षदों के मनोनयन को लेकर भी चर्चा की।