फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भाजपा नेता के भांजे को संदिग्ध हालात में लगी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

Sat, 08 Oct 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा नेता के भतीजे को संदिग्ध हालात में पिस्टल से गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक को पेट में गोली लगी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बाबूगंज पुलिस चौकी के पास स्थित घर में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता महेंद्र सोनी के भांजे भूमेंद्र को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। भूमेंद्र को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर हसनगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबूगंज चौकी के पास रहने वाले भाजपा नेता महेंद्र सोनी का भांजा भूमेंद्र गुड़गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात घर के अंदर संदिग्ध हालात में पिस्टल से गोली चली ओर भूमेंद्र घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो कमरे में खून से लथपथ हालत में भूमेंद्र पड़े थे। आनन फानन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, हालत गंभीर देख भूमेंद्र को डाक्टरों ने भर्ती कर लिया। पास में चौकी होने से पुलिस को भी तत्काल घटना की जानकारी हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इंस्पेक्टर के मुताबिक महेंद्र सोनी ने बताया कि भांजे का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों में कुछ विवाद हो गया था। इस कारण वह डिप्रेशन में था। वहीं, भूमेंद्र ने बताया कि मामा की पिस्टल कमरे में रखी थी। वह देखकर उसे खोल रहे थे। इस बीच एकाएक गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता की लापरवाही से हुई घटना, कमरे में खुली रखी थी पिस्टल
पुलिस के मुताबिक मामले में भाजपा नेता की लापरवाही सामने आयी है। घर के अंदर कमरे में पिस्टल लाक करके रखनी चाहिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में महेंद्र ने बताया कि वह घर पहुंचे और कमरे में पिस्टल निकालकर रखी। इसके बाद मां को दवाई देने चले गए। अलमारी में पिस्टल रखकर लाक करना भूल गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें