फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचल रहे हैं सीएम बनने को

Mon, 20 Oct 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में थर्ड जनरेशन के कई नेताओं का मन सीएम बनने के लिए मचलने लगा है। इनमें कई नेता पुत्र हैं तो कई स्वयंभू दावेदार।
विज्ञापन


हालांकि सभी को मालूम है कि संघ के आशीर्वाद के बिना सीएम तो क्या, उस कुर्सी के करीब भी नहीं पहुंच पाएंगे।

सो परिक्रमा की तैयारी शुरू हो गई है। कई तो आरएसएस के बड़े नेताओं की निगाह में आने के लिए केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी खासे सक्रिय रहे।

दरअसल, यह सब उस शिगूफे का नतीजा है जिसमें कहा गया कि केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संघ प्रमुख के बीच यूपी के भावी मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा होगी।

बस क्या था, सीएम पद के दावेदार जुट गए लॉबिंग में। संघ के दिग्गज नेताओं के राजधानी में जमावड़े का फायदा उठाते हुए अपनी ब्रांडिंग शुरू कर दी।

कुछ संघ के बड़े नेताओं के साथ फोटो सेशन करते दिख रहे हैं। बाद में दिखाने और कहने को तो रहेगा कि संघ का आशीर्वाद तो उनके साथ भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें