फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता कांड: भाजपा नेता अपर्णा यादव की मांग- बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, आरोपी को बचा रही सरकार

Tue, 27 Aug 2024 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में प्रदर्शन किया और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में पूरे देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने विरोध प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार आरोपी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

उन्होंने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें