एयरफोर्स तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाते भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।
बख्शी का तालाब। भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से विश्व पटल पर भारत की छवि धूमिल करने के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एयरफोर्स तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू ने कहा है कि राहुल गांधी देश विरोधी हर वह कार्य करते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हो।