केंद्र सूबे की सरकार को बदनाम कर रही है। केंद्र के कई मंत्री अपना कामकाज न देखकर प्रदेश सरकार के कामकाज की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं।
ये बातें सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र महंगाई कम करने, कालाधन वापस लाने और नौजवानों को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं कर पाई है।
इसके बावजूद प्रदेश सरकार पर निराधार आरोप लगाने में जुटी है।