फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई नारा 'सबका साथ सबका विकास' एक मजाक

Mon, 05 Jan 2015 02:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि दावे के विपरीत भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सब कुछ बदल गया है।
विज्ञापन


उसकी कथनी और करनी में भी अंतर है। भाजपा केंद्र में सत्ता में आते ही सभी वादे भूल गई।

चौधरी ने कहा, सबसे बड़ा मजाक तो यह कि बड़े जोरशोर से ‘सबका साथ-सबका विकास’ नारा उछाला गया था। जो नतीजे सामने आए हैं वे जताते है कि भाजपा का इन दोनों से ही कोई वास्ता नहीं।

सात महीने में ही भाजपा का मुलम्मा उतरने लग गया है। जनता हकीकत से परिचित हो गई है।

प्रदेश से भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष के कारण भाजपा अपनी साख खोती जा रही है।

इनके दिमाग घमंड से चूर हैं। जनता के दुख दर्द पर उनका ध्यान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें