प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार और पुलिस अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही है। अपराधी सरेआम हत्या को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस अपराधियों का सुराग लगा पाने में भी विफल साबित हो रही है। योगी राज में उतर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। लल्लू ने कहा कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवा में प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र और उनके भाई सुरेंद्र मिश्र की हुई निर्मम हत्या से पुलिस और सरकार के इकबाल पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।