भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर सपाइयों का कब्जा होने का आरोप लगाया है।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने शनिवार को यहां कहा कि सपाई न सिर्फ गुंडागर्दी कर रहे हैं, बल्कि पुलिस की भी पिटाई कर रहे हैं।
फर्रुखाबाद में सपाइयों द्वारा दरोगा की पिटाई हो, लखनऊ में सपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य द्वारा सिपाही को गाड़ी से कुचलने की कोशिश हो या मेरठ में उद्योगपति राजेश को धमकाने की घटना, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
पुलिस पूरी तरह सपाइयों के इशारे पर काम कर रही है। जहां नहीं करती है तो पीटी जाती है।