कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग कराने के लिए राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव में संख्या बल न होने के बावजूद अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिए हैं।
विधायकों की खरीद-फरोख्त कर जीत का ख्वाब देखने वाली भाजपा को आगामी चुनावों में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी 10 से 12 वोटों में ही सिमट कर रह जाएंगी।