फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक पर समय बर्बाद कर रहे अखिलेश'

Fri, 15 Nov 2013 08:35 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ‘विकास और कानून व्यवस्था’ पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कहा कि मोदी द्वारा शेर मांगने की बात पर विरोध करने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश को कानून-व्यवस्था पर भी उनकी भाजपा की बातों का जवाब देना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्र मोहन ने कहा कि सपा सरकार अराजकता के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है।

मुख्यमंत्री बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय फेसबुक अपडेट पर समय जाया कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने यह आरोप भी लगाया कि सपा सरकार ने उप्र की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का पहुंचाया है। सरकार की संवेदनहीनता भी चरम पर है।

अखिलेश यादव के लखनऊ से प्रतापगढ़ जाने वाले काफिले के लोगों और पुलिस ने जिस तरह घायलों को खींचकर सड़क किनारे डाल दिया, वह निंदनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें