सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा नेताओं को इन दिनों हसीन सपने देखने का मर्ज हो गया है।
गाजियाबाद में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हर नेता को सपनों में अच्छे दिनों की हरियाली दिख रही है।
जमीनी हकीकत से दूर इन नेताओं को नहीं मालूम कि राज्य विधानसभा के चुनाव अभी दो वर्ष दूर हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस विकास एजेंडे को गति दे रहे हैं, उसके चलते आम लोग फिर से सपा सरकार बनाएंगे।
चौधरी ने कहा, कैसी विडंबना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों की बात उठाकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को घेरने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।