लखनऊ। न्यायालय के आदेश के बावजूद गोद लिए गए बच्चे दर्श कुमार शॉ का जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 27 फरवरी को कोर्ट ने पांच दिन में प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र नहीं मिला। उनका कहना है कि सभी जरूरी दस्तावेज दो-तीन बार जमा किए जा चुके हैं, फिर भी संबंधित अधिकारी तारीख ही दे रहे हैं।