लखनऊ। थारू उत्थान समिति की ओर से रविवार को विजयनगर में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में ‘बिरसा जी का फिर से अवतार’ जैसे गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।