लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ की उपस्थिति प्रणाली का पूरी तरह डिजिटलीकरण कर दिया है। चारबाग सहित 11 टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग, वाराणसी, उन्नाव, प्रयागराज संगम, शाहगंज, रायबरेली, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर बाराबंकी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ व अयोध्या कैंट में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। इससे टिकट जांच कर्मियों की उपस्थिति अब रियल टाइम में दर्ज हो सकेगी। मैनुअल रजिस्टर की आवश्यकता समाप्त हो गई है और उपस्थिति डेटा अब सीधे डिजिटल रूप में संग्रहित होगा।