फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए बायोमीट्रिक अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य
विज्ञापन

शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में होेने वाले खेल पर लगाम कसने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) ने अब बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। एनसीटीई ने साफ किया है कि बायोमीट्रिक उपस्थिति विद्यार्थी और शिक्षक दोनों के लिए अनिवार्य होगी। संस्थानों को बायोमीट्रिक की फोटो और इसे खरीदने की रसीद की फोटो एनसीटीई को मेल करनी होगी। इसके लिए 30 दिन का समय दिया गया है। एनसीटीई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विजयशंकर आर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि ईमेल में संस्थान को बायोमीट्रिक लगाने की तारीख भी बतानी होगी। दरअसल बीएड, डीएलएड, बीपीएड और बीएलएड संस्थानों में फर्जी विद्यार्थी और शिक्षक दोनों की शिकायत आती हैं। कई बार विद्यार्थी बिना गये ही पूरी पढ़ाई कर लेता है। शिक्षकों के मामले में भी यही व्यवस्था अपनाई जाती है। जो शिक्षक अनुमोदित होते हैं उनके बजाय किसी ओर से पढ़ाई कराई जाती है। इसको देखते हुए एनसीटीई ने यह व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें