लखनऊ। अलीगंज स्थित प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र से प्रवेश लेने वाले शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण (सीटीआई) विद्यार्थियों की भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, प्रत्येक कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की 80 फीसदी उपस्थिति होने पर ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। छात्र- छात्राओं की उपस्थिति की जांच बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर होगी।