फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन लूट, छीना-झपटी में गले पर लगी चोट

Sat, 03 Jun 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शुक्रवार की शाम गोमतीनगर विस्तार इलाके में बाइक सवार दो लुटेरे एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ले गए।
विज्ञापन

छीना-झपटी में महिला के गले में चोट भी आ गई। पीड़िता के बेटे ने गोमतीनगर विस्तार थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा कैलाशपुरी इलाके में 66 वर्षीय जानकी पांडेय अपने परिवार संग रहती हैं।
रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर के पास टहलने निकली थीं। उनके मुताबिक, गली नंबर-8 के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक से आए दो लुटेरे उनकी सोने की चेन छीन ले गए। छीना-झपटी के दौरान जानकी के गले पर चोट भी लग गई और वह लड़खड़ाकर गिर भी गई और बाइक सवार लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास सहित गोमतीनगर विस्तार थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों को इधर-उधर काफी तलाशा, पर कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल जानकी के बेटे राजेंद्र पांडेय ने गोमतीनगर विस्तार थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। लूटी गई चेन की कीमत 70 हजार रुपये है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें