फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, रेलवे के स्टेनो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के केशवनगर में बुधवार सुबह बाइक से दफ्तर जा रहे डीआरएम दफ्तर में तैनात स्टेनो दिनेश यादव (52) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत ले लिया है और ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है।
मड़ियांव स्थित यादव चौराहा केशव नगर के रहने वाले दिनेश यादव डीआरएम ऑफिस में स्टेनो पद पर नौकरी करते थे।
उनके भाई अविनाश ने बताया कि बुधवार सुबह दिनेश बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने लापरवाही से चलते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
दिनेश ट्राॅली के पहिया के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्राली के नीचे दबे दिनेश को निकाला। अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी मीरा, तीन बेटियां शालू, काजल, शिवा और बेटा हर्ष है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाए थे, पर नहीं बच सकी जान
दिनेश हेलमेट लगाए थे। परिजनों ने बताया कि वह हमेशा हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाते थे। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बची। हादसे के बाद से पूरा परिवार बदहवास है। परिजनों ने बताया कि बड़ी बेटी शालू की शादी हो चुकी है। काजल की इसी साल अक्तूबर में शादी तय है। अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें