फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के शताब्दी अस्पताल के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार फूड डिलीवरी बॉय मो. अदनान (30) को टक्कर मार दी। बाइक सहित काफी दूर तक घिसटने के बाद युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

महानगर के निशातगंज न्यू हैदराबाद का रहने वाला मो. अदनान (30) ऑनलाइन शॉपिंग की शिकायत प्रकोष्ठ का निवारण घर से काम करता था और फूड सप्लाई चैन में खाना सप्लाई का काम भी करता था।
शुक्रवार देर रात वह बाइक से चौक किसी काम से गया था। वहां से 1090 चौराहे जाने के लिए निकला। शताब्दी अस्पताल के आगे तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे अदनान बाइक सहित काफी दूर तक घिसटते हुए चला गया और बुरी तरह घायल हो गया। मौका पाकर आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने घायल को ट्राॅमा में भर्ती कराया ,जहां उसकी मौत हो गई। परिवार में पांच भाई और पिता इरफान, मां रेशमा बानो हैं। अदनान के पिता ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस गाड़ी नंबर की मदद से उसके मालिक के बारे में पता लगा रही है। परिवारीजनों का कहना है कि हादसे के वक्त अदनान ने हेलमेट रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें