फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीरमपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर रविवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद कुमार यादव (25) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रमोद को एबुलेंस से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सर्वजीत यादव ने बताया कि प्रमोद पार्क, बिल्डिंग आदि पर नक्काशी और मूर्तियां बनाने का काम करते थे। कुछ दिन से जेहटा में काम चल रहा था। रविवार की रात भी वह जेहटा से घर संसारपुर जा रहे थे। प्रमोद अपने माता-पिता के इकलौता बेटे थे। पिता राम प्रकाश यादव खेती किसानी करते हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें