फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, चाचा घायल

Sat, 27 May 2023 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बाइक से चाचा संग जा रहे इंजीनियर आशुतोष सिंह (28) को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हेलमेट पहने होने के बावजूद भीषण टक्कर के चलते सिर में चोट आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। जौनपुर निवासी आशुतोष सिंह (28) बंगलूरू में एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। उसके बीमार बाबा पीजीआई में भर्ती हैं। वह छुट्टी लेकर उन्हें देखने आया था। बृहस्पतिवार शाम आशुतोष बाराबंकी निवासी अपने चाचा हरेंद्र कुमार सिंह के साथ पीजीआई गया था। वापसी के वक्त बाइक आशुतोष चल रहा था थे। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, देर रात आशुतोष की मौत हो गई।
विज्ञापन

नवंबर में थी आशुतोष की शादी
अरविंद ने बताया कि आशुतोष के पिता अशोक कुमार सिंह जौनपुर में एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक है, जबकि घर में मां बीना सिंह और भाई अश्वनी है। आशुतोष की नवंबर में शादी होनी थी। पीजीआई में भर्ती बुजुर्ग को हादसे में पोते की मौत की खबर अभी परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें