फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक फिसलकर गिरी, स्टाफ नर्स की मौत, पति घायल

Mon, 06 Apr 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नीतू सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद इलाके में बाइक फिसलने से नीतू सिंह पटेल (48) की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं बाइक सवार उनके पति रोहित कुमार भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


हरदोई के माधवगंज लखनपुर गांव की रहने वाली नीतू सिंह पटेल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी ब्लॉक के सरकारी अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स थीं। सेना से सेवानिवृत्त उनके पति रोहित कुमार ने बताया कि वह शनिवार को पत्नी नीतू के साथ बाइक से कमांड अस्पताल आए थे। लौटते समय रास्ते में रहीमाबाद स्थित भतुइया के पास पानी गिरने लगा। बारिश से बचने के लिए वे पेड़ की आड़ में खड़े हो गए। बारिश थमने के बाद जब वह बाइक लेकर रोड पर चढ़ने लगे तो गीली मिट्टी में बाइक फंसकर फिसल गई। इससे पीछे बैठी नीतू सिर के बल रोड पर गिर पड़ीं। उन्हें गंभीर चोट लगी और वह भी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद रोहित कुमार की छुट्टी दे दी गई। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें