फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 02 Jul 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर सुल्तानपुर जाला गांव के निकट रविवार की देर शाम को कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कुंडवल निवासी शुभम तिवारी (22) पुत्र भीमशंकर तिवारी निवासी अपने साथी नाहरपुर थाना गुरुबक्सगंज निवासी तनुज तिवारी (28) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सुल्तानपुर जाला के निकट उनकी बाइक कुत्ते से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं तनुज तिवारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें