लखनऊ। समिट बिल्डिंग के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
कुशीनगर के बलुआ तकिया के रहने वाले उज्ज्वल राय (24) बीबीडी इलाके के तिवारीगंज में रहते थे। उनके मामा विष्णु के अनुसार, उज्ज्वल गोमतीनगर के निजी कॉलेज डीएमएलडी (लैब टेक्नीशियन) के प्रथम वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार देर रात वह बाइक से कहीं जा रहे थे। समिट बिल्डिंग के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। मामा के मुताबिक उज्ज्वल के पिता देवेंद्र राय कुशीनगर महाविद्यालय में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही नीलम देवी बेसुध हो गईं।