फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकासनगर में महिला की चेन लूटकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने जानकीपुरम के 60 फिटा रोड निवासी मालती की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मालती के पति सुरेश के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे वह मोटरसाइकिल से पत्नी और दो बच्चों के साथ खरीदारी के लिए वी बाजार जा रहे थे। विकासनगर में सीएमएस स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर मालती की चेन लूटकर भागने लगे। सुरेश ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें