लखनऊ। चौक में विक्टोरिया स्ट्रीट निवासी अजरा मकसूद ने बाइक सवार पर पर्स लूट का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाने में एफआईआर कराई है। अजरा के मुताबिक 18 अप्रैल की रात 10:30 बजे वह बहन और तीन बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। तभी सिटी स्टेशन के पास पीछे से आया बाइक सवार उनका पर्स लूटकर भाग निकला। उसमें मोबाइल, चार हजार रुपये और सोने की बालियां थीं। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।