लखनऊ। गुडंबा के बसहा स्थित समीर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र इरशाद अहमद ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मोबाइल लूट का केस दर्ज कराया है। भाई मो. सुहैल के मुताबिक समीर 15 की शाम कुर्सी रोड पर खड़े था। तभी पीछे से आए बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, चार अगस्त की रात 12 बजे अलीगंज स्थित श्याम स्वाद में ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे सैरपुर भौली रैथा के अनुज कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने मड़ियांव में मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। यूपीआई आईडी बनाकर खाते से रकम भी निकाल ली। पीड़ित ने लूट का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अनुज मूल रूप से सीतापुर के हैं। (संवाद)