फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Thu, 23 Apr 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। कस्बे में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे श्रमिक की सीएचसी में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे कस्बा स्थित चौरसिया ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे नगराम निवासी मुकेश (30) व पीछे बैठे उनके साथी राकेश (45) उछलकर हाईवे पर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक मुकेश को हल्की चोटें आईं। वहीं पीछे बैठे निगोहां के करनपुर निवासी श्रमिक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। वहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें