माल। इटौंजा मार्ग स्थित बसहरी गांव के पास बुधवार शाम सात बजे ट्रैक्टर ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हरदोई जनपद के रायपुर देवकली निवासी विनय (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि विनय ससुराल मंझी जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक मौके से भाग गया।