फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 30 Oct 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी सरायमीर गांव निवासी सत्यम (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन



सत्यम के भाई सुधीर के मुताबिक भाई विराजखंड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में बीबीडी स्थित टेरा क्रॉसिंग के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार में पिता मजदूर पुरुषोत्तम, मां शीला और एक बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें