फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी घायल

Mon, 02 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट रविवार को एक ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठी उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सरेनी के मोहम्मद इब्राहिम (50) अपनी बेटी अक्शा फातिमा को बाइक में बैठाकर लालगंज की तरफ आ रहा था। ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट सामने से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां इब्राहिम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट लगाए था। वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगा था। रविवार को बेटी के साथ जिले से खरीदारी कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें