माल। गोपरामऊ गांव के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई।
इंस्पेक्ट नवाब अहमद के मुताबिक सीतापुर के मानपुर निवासी सुशील (35) माल के गोपरामऊ गांव स्थित एग्रो आटा मिल में चौकीदार थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह बिना हेलमेट बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे थे। तभी गोपरामऊ गांव के पास बृजभूषण इंटर काॅलेज के सामने विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन सुशील की बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही सुशील छिटक कर सिर के बल दूर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुशील के घरवालों को घटना की जानकारी दी। सुशील के परिवार में पत्नी रोहिणी, बेटी राधिका और बेटा अभय है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।