लखनऊ। विकासनगर इलाके में बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे पिंटू पाल (36) की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
मूलरूप से हरदोई स्थित बघौली अर्मी गांव निवासी पिंटू पाल जानकीपुरम स्थित सीते विहार कॉलोनी में पत्नी शशि और दो बेटियों के साथ रहते थे। वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित खुर्दही बाजार में गाड़ियों का प्रदूषण चेक करने का काम करते थे। उनके भाई शिवम ने बताया कि पिंटू बुधवार रात आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट पहने थे। रास्ते में विकासनगर स्थित खुर्रमनगर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे की कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।