फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Sat, 13 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार श्रमिक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा मतीनगंज चौराहे के निकट हुआ। कजियाना गांव निवासी उमेश कुमार (23) पुत्र हीरालाल घर पर रहकर मजदूरी करता था। सुबह किसी काम से बाघ का पुरवा गया था, जहां से घर लौट रहा था। गदागंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उमेश को मखदूमपुर चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ शरद कुमार ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें