फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम पलटी, दबकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार देर रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को सीधा कर युवक का शव निकाला।
विज्ञापन

उन्नाव के असोहा सेलरामऊ निवासी रवि प्रकाश उर्फ वेद (25) ट्रांसपोर्टनगर में एक कोरियर कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी कर बाइक से जा रहे थे। ट्रांसपोर्टनगर इलाके में मोड़ पर उन्होंने अचानक बाइक मोड़ी तो सामने से आ रही डीसीएम के चालक ने उनको बचाने के लिए स्टेयरिंग काट दी। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई और रवि उसके नीचे दब गए। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। रवि के परिवार में उमेश कुमारी व दो बहनें हैं। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उधर, पीजीआई स्थित आउटर रिंग रोड पर दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें