रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दुकान से बाइक से घर लौट रहे दुकानदार पैदल जा रहे ग्रामीण से भिड़ गए। इससे वे जमीन पर गिर और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना में ग्रामीण जख्मी हो गया। दुकानदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी नरेंद्र पाल सिंह मोंगा (52) अमेठी जिले के फुरसतगंज कस्बे में कपड़े की दुकान करते थे। वे रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे स्थित दाऊद नगर के पास सामने से पैदल जा रहे ग्रामीण से बाइक की टक्कर हो गई। इससे नरेंंद्र पाल जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दुकानदार हेलमेट नहीं लगाए था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल ग्रामीण के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।