फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, बीटेक छात्र की मौत

Wed, 22 Nov 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में मंगलवार को सड़क पार कर रही लड़की को बचाने के चक्कर में बीटेक छात्र की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुडंबा के वृंदावन विस्तार निवासी उत्कर्ष मौर्य (19) बीबीडी इलाके के निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र था। मंगलवार सुबह वह बाइक से कॉलेज जा रहा था। कॉलेज के पास हाईवे पार कर रही एक लड़की अचानक बाइक के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उत्कर्ष की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल उत्कर्ष को पुलिस ने राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उत्कर्ष की मां नीलम बाराबंकी के टिकैतगंज में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पिता रमेश मौर्य की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। बहन स्वीटी की शादी हो चुकी है। उत्कर्ष इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें