मोहनलालगंज। गोपालखेड़ा गांव के पास बने पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम पेट्रोल डलवाते समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एमपी वर्मा की बाइक में अचानक आग लग गई। सूझबूझ दिखाते हुए कर्मचारी बाइक को खींचकर पंप से दूर ले गए। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक गोरखपुर निवासी एमपी वर्मा गोसाईंगंज में रहते है और अमेठी के जगदीशपुर सीएचसी में कार्यरत हैं। टंकी में लीकेज की वजह से बाइक स्टार्ट करते वक्त आग लग गई थी।