तेलीबाग। पीजीआई के शीतलखेड़ा निवासी आदित्य ने बाइक सवार 12 लाेगों पर उन्हें व दो दोस्तों को पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आदित्य ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह दोस्त धर्मवीर और गालू तिवारी के साथ एल्डिको चौकी के पीछे झील के पास टहल रहे थे। तभी वहां छह बाइकों से 12 लोग पहुंचे और उन्हें पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकी देते हुए भा निकले। आदित्य का कहना है कि आरोपी उनके एक और साथी की तलाश में आए थे। उनकी साथी से रंजिश थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।