बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने परखी व्यवस्था
लखनऊ। बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का दौरा किया। दल ने लविवि की टैगोर लाइब्रेरी और बीबीएयू के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय का अध्ययन भ्रमण किया। टैगोर लाइब्रेरी में प्रतिनिधिमंडल ने फर्स्ट नेशनल एटलस ऑफ इंडिया, गुरु ग्रंथ साहिब और पाली में महाभारत जैसी महत्वपूर्ण पांडुलिपियां देखीं। बीबीएयू के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में दल ने ब्रेल अनुभाग, आरएफआईडी, स्वचालन और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।
बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने परखी व्यवस्था
बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने परखी व्यवस्था