लखनऊ। एलसीए सेंटर में शनिवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में आर्या अकादमी ने एसडी क्लब को 126 रन के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्या अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रख्यात ने 40 रन की पारी खेली, जबकि ईशान व प्रेम ने 27-27 रन का योगदान दिया। अरिहान सिंह और अमन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में एसडी क्लब की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी और 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 83 रन बना सकी। उत्कर्ष (22) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। अंश अवस्थी ने तीन विकेट झटके।