स्वच्छता का बड़ा मंगल, जीरो वेस्ट के साथ नगर निगम की नई पहल
लखनऊ। नगर निगम की ओर से स्वच्छता का बड़ा मंगल पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत शहर भर में भंडारों को जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर चलाया जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के नेतृत्व में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए), लायन एनवायरो, जेडएसओ और एसएफआई की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जीरो वेस्ट भंडारों का सफल आयोजन किया। आयोजकों को जीरो वेस्ट भंडारा आयोजित करने की प्रक्रिया समझाई गई। नगर आयुक्त ने कहा कि भंडारों व सार्वजनिक आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग न करें।