फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, चार की मौत, 35 घायल

Thu, 15 Sep 2022 06:18 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, सीतापुर

सार

सीतापुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रोड के कट से मुड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक और ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली अलग हो गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में सिधौली कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे थे। देर रात ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

बुधवार को देर रात जिला शाहजहांपुर थाना रौजा के हथौड़ा निवासी सरताज अपने बेटे का मुंडन (हकीका) कराने के लिए बाराबंकी के देवा जाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 40 लोग सवार थे। रात में बारिश प्रारम्भ होने के कारण चालक हाईवे के बस स्टॉप पर बने डिवाइडर कट से मोड़ने लगा। इतने में ही दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जबकि एक और तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली की एकाएक गति धीमी हो जाने के चलते पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा अलग हो गया।

 

इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग 40 लोगों में से चार लोग शाहजहांपुर थाना रौजा निवासी हथौड़ा नूर मोहम्मद (70) व हसनैन (15), जिला बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी  पडेरा निवासी शंभुल (18) व इजराइल (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि शादाब (15), मोहम्मद हसन (15), सरताज (23), सोनम (15) निवासीगण हथौड़ा थाना रौजा जिला शाहजहांपुर  गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हादसे में करीब 15 लोग ऐसे भी थे जिनको मालूमी चोटें आई है। देर रात मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें